Naxalite terror : सीमा पर नक्सलियों का आतंक, चार पोकलेन, रोडरोलर व मोटरसाइकिल फूंके…
1 min read
Naxalite terror : सीमा पर नक्सलियों का आतंक, चार पोकलेन, रोडरोलर व मोटरसाइकिल फूंके…
NEWSTODAYJ चक्रधरपुर : नक्सलियों ने एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। इस बार पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों ने आतंक का अहसास कराया। सीमावर्ती क्षेत्र के सरला तथा मारला गांव के बीच तुपुदग गांव में नक्सलियों ने लेवी नहीं देने पर एक ठेका कंपनी के चार पोकलेन, एक रोड रोलर और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना सोमवार रात करीबन 10 बजे की है।
जानकारी के अनुसार अड़की से बंदगाव वाया बीरबांकी के बीच करीब 42 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य में उक्त मशीनें लगी थी। सड़क का निर्माण कार्य गोड्डा की एमएनइएस नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही थी। सोमवार की देर रात को 30 से 35 की संख्या में आए। पहले वहां मौजूद लोगों के मोबाइल छीन लिये। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए कर्मचारियों को धमकाया। लेवी नहीं पहुंचाने की बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए नक्सलियों ने निर्माण कार्य में वाहनों में तेल छिड़कर आग लगा दी।
यह भी पढ़े…Durga Puja 2020 : आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन , आज की पूजा का विशेष महत्व है…
वहीं जाने के क्रम में घटना स्थल पर पर्चा छोड़ गए। पर्चा में लिखा था, बिना पूछे काम करने वालों का यही अंजाम होगा, काम बंद करो। इधर, क्षेत्र में नक्सलियों की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और घटनास्थल पहुंचा। घटनास्थल एवं आसपास क्षेत्र में बंदगांव थाना पुलिस, अड़की थाना पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चला रहे हैं।पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि घटना को माओवादी संगठन ने अंजाम दिया है।
इलाका खूंटी से सटा है। इस वजह से चाईबासा और खूंटी की पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना स्थल से भाकपा माओवादियों के पोस्टर बरामद किए गए हैं। पिछले दिनों बंदगांव क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान कंपनी के संचालक तथा कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से काम खत्म होने के बाद वाहनों को सुरक्षित स्थल पर रखने का निर्देश दिया गया था लेकिन संवेदक साइट पर ही वाहन छोड़ देते हैं।