BJP Foundation Day : देश भर में मनाया जा रहा भाजपा दिवस के अवसर पर PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
1 min read
देश भर में मनाया जा रहा भाजपा दिवस के अवसर पर PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
NEWSTODAYJ : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का आज बुधवार को स्थापना दिवस माना रहे है। स्थापना दिवस को लेकर देश भर में पार्टी की तरफ से कई तरह की तैयारियां की गई हैं। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवारवाद को लेकर विरोधी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ साथ चलते हैं, लेकिन ये भी सच्चाई है कि अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक राजनीति है परिवारभक्ति की, और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की। परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है।
आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है।हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है। इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है।