Murder : पति ने डांस करने से रोका तो पत्नी ने लोहे की रॉड से कर दी पति की हत्या…
1 min read
Murder : पति ने डांस करने से रोका तो पत्नी ने लोहे की रॉड से कर दी पति की हत्या…
NEWSTODAYJ : बोकारो में डीजे पर डांस करने से रोकने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी।गुस्से में लोहे के रड से ऐसा वार किया कि 24 घंटे बाद अस्पताल में पति ने दम तोड़ दिया।घटना सेक्टर-5 डी की है।पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के 3 बच्चे हैं।जानकारी के मुताबिक गत मृतक कृष्णा बागती ने सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विर्सजन के दौरान पत्नी को डांस करने से मना किया।
यह भी पढ़े…Kerosene oil explosion : केरोसिन तेल विस्फोट से मां- बेटे की मौत…
इससे नाराज पत्नी ने उसे लोहे की रॉड से पीट दिया।घायल पति को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मृतक पत्थर खदान में मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी आरती देवी घरेलू काम करती थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के संबंध में बच्चों ने बताया कि मां प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करना चाहती थी, लेकिन पिता ने उसे डांस करने से मना किया। इसी बात पर दोनों में बहस हुई,
यह भी पढ़े…Politics News : कांग्रेस लड़ेगी निषाद समाज की लड़ाई – प्रियंका गांधी…
जिसके बाद आरती देवी ने लोहे की रॉड से कृष्णा बागती पर वार कर दिया।जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।कृष्णा की बेटियों ने घटना की सूचना दादा को दी।इसके बाद कृष्णा को रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया।इसके बाद घटना की सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी गई।पुलिस ने आरोपी आरती देवी को गिरफ्तार कर लिया।