Molestation charges : बेटी ने पिता पर छेड़छाड़ करने का लगया आरोप पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
1 min read
Molestation charges : बेटी ने पिता पर छेड़छाड़ करने का लगया आरोप पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
NEWSTODAYJ : रांची में बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को लेकर नाबालिग बेटी की मां ने गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआइआर में मर्यादा भंग करने, जोर-जबरदस्ती, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप महिला ने पति पर लगाया था। महिला ने आवेदन में कहा था कि आरोपित पति अक्सर नाबालिग सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। बेटी से कहता था कि मां से कहोगी तो नानी के घर भेज देंगे। महिला के अनुसार आरोपित पति करीब डेढ़ साल से बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसकी शिकायत जब महिला ने अपने ससुर से की और पुलिस को जानकारी देने की बात कही तो जेठानी बेटी का टेस्ट कराने की बात कहने लगी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार शिकायत करनेवाली महिला के पहले पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद फरवरी 2019 में महिला ने दूसरी शादी की थी। यह शादी मैरेज ब्यूरो के माध्यम से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और उसकी भाभी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी। महिला ने अपनी जेठानी पर पति को भड़काने का आरोप भी लगाया है।
इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर मारपीट भी होती थी। बीते नौ दिसंबर को उसने अपने पति को बेटी से दूर रहने के लिए कहा। इसपर पति भड़क गया और मारपीट करने लगा। महिला ने मामले की सूचना 100 नंबर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपित पति मौके से फरार हो गया। इसके बाद फोन कर पति ने कहा कि बेटी को जितना करीब करेगी उतनी खुशी से रह पाएगी। महिला ने अपने पति पर करीब 16 लाख रुपये दहेज लेने का आरोप भी लगाया है। वहीं महिला ने उसके नाम पर बैंक से लोन लेकर गाड़ी लेने का भी आरोप लगाया है।