
Miracle : माँ दुर्गा की मूर्ति धरती के नीचे से निकलने की चर्चा जोरों पर , लोगो का लगा तांता…
NEWSTODAYJ : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में मोरवाई जुगेश्वर सिंह के आंगन में दुर्गा जी की मूर्ति धरती के नीचे से निकलने की चर्चा जोरों पर है। दुर्गा जी की मूर्ति को देखने के लिए लोगो का तांता लगा हुआ है। पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग भी वहां जाकर मूर्ति के निकलने का आंकलन किया। पंसस प्रेम सिंह ने बताया कि श्री दुर्गा मंडप के पीछे जुगेश्वर सिंह का घर है।
यह भी पढ़े…Minister of Agriculture : मंत्री को सौंपा ज्ञापन किया सेंड निर्माण करने की मांग…
उसके घर के आंगन में बुधवार को आधा इंच दुर्गा जी की मूर्ति निकला देखा गया था। गुरुवार को सिर का हिस्सा बाहर निकल जाने का दावा जगेश्वर सिंह के द्वारा किया जा रहा है,लेकिन मूर्ति के आधा से अधिक भाग अभी जमीन के नीचे ही है। मूर्ति कोई धातु जैसा लग रहा है। मूर्ति के माथे पर लाल निशान भी लगा हुआ बताया जा रहा है,जो पूर्व से मूर्ति में लगा हुआ है। ऐसे कई लोग इसे आस्था से जोड़ कर भी देख रहे हैं। उस स्थल को साफ -सुथरा कर दिया गया है। धरती से मूर्ति निकलने की बरवाडीह में भी खूब चर्चा हो रही है।