
Maoists News:नक्सलियों के खिलाफ गुमला पुलिस द्वारा जारी विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता,15 लाख के इनामी नक्सली ढेर…..
NEWSTODAYJ_गुमला जिले के चैनपुर स्थित कुरुमगढ़ थाने के सीमा व्रती जंगल केरागनी मरवा जंगल मे पुलिस नक्सलियों के खिलाफ गुमला पुलिस द्वारा जारी विशेष अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच भाकपा माओवादियों का रीजनल कमांडर और 15 लाख का ईनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव मारा गया है।
पुलिस ने अपने साथी की शहादत का लिया बदला
बता दे कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में उग्रवादियों द्वारा आइईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद आख़िरकार पुलिस ने अपने साथी की शहादत का बदला ले लिया। महीने भर से पुलिस बुध्देश्वर उराँव के दस्ते को लक्ष्य कर अभियान छेड़े हुए थी।
आज सुबह अभियान के क्रम में पुलिस नक्सलियों के आमने सामने का मुठभेड़ हो गया। दोनों ओर से हुई जबरदस्त गोलीबारी के बीच कई नक्सलियों को गोली लगने के बाद वे भाग खड़े हुए। ईनामी नक्सली बुध्देश्वर के शव के अलावा पुलिस को नक्सलियों का एके 47 हथियार भी हाथ लगा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।