Mahashivratri 2021 : देवों के देव महादेव की पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़…

Mahashivratri 2021 : देवों के देव महादेव की पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़…
NEWSTODAYJ धनबाद : देवों के देव महादेव की पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि। आज ( गुरुवार) महाशिवरात्रि है। धनबाद समेत पूरे कोयलांचल में इसकी धूम है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी है। हर-हर महादेव बोल भक्त झूम रहे हैं। इस दिन शिवालयों में विशेष अनुष्ठान चल रहा है। शाम को भगवान शिव की बरात निकलेगी। भगवान भोले शंकर और माता पार्वती की शादी की रश्मअदायगी होगी। इसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।
हालांकि कोरोना के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से झांकी वगैरह निकालने की मनाही है।सुबह-सुबह खुल गए शिवालयों के पट जिसे महाशिवरात्रि काे लेकर शहर के शिवालयाें काे आर्कषक तरीके से सजाया गया है। मंदिरों को आर्कषण बनाने के लिए रंग बिरंगी लाईटों से साज सज्जा किए गए है। सुबह में मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और भोलेनाथ के श्रृंगार के बाद श्रद्धालओं के दर्शन के लिए शिवालयाें के पट खोले गए। रुद्राभिषेक व जलाभिषेक का सिलसिला चल पड़ा है। यह शाम तक चलेगा।
यह भी पढ़े…Road accident : दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत , 4 लोग गंभीर रूप से घायल…
वहीं संध्या के समय शहर के अलग-अलग शिवालयाें से भगवान भाेलेनाथ की बरात बैंड, बाजा, ढोल, नगाड़े के साथ निकलेगी। जिसमें तरह-तरह की झांकियां भी रहेगी और शहरवासी बराती बनेंगे।इन शिवालयों से निकलेगी शिव बारात बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर, झारखंड मैदान महादेव मंदिर, पुलिस लाइन शिव मंदिर, शिव मंदिर दामाेदरपुर, शिव मंदिर दुहाटांड़, बाबा भूतनाथ मंदिर मटकुरिया राेड, शिव मंदिर बैंक माेड़ आदि से बारात निकली जाएगी।