M/S Dhoni threatened : महेंद्र सिंह धोनी के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, सोशल मीडिया पर बेटी जीवा को लेकर मिली धमकी…
1 min read
M/S Dhoni threatened : महेंद्र सिंह धोनी के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, सोशल मीडिया पर बेटी जीवा को लेकर मिली धमकी…
NEWSTODAYJ रांची : चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में खराब प्रदर्शन पर टीम के खिलाड़ी लोगों के निशाने पर हैं।लेकिन लोगों का ये गुस्सा सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं उतर रहा, बल्कि परिवारवालों को भी निशाना बनाया जा रहा है।क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई।
हालांकि रांची पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है।और छानबीन शुरू कर दी गई है।इस बीच सिमलिया स्थित धोनी के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की शिनाख्त कर उनपर कार्रवाई करेगी।तकनीकी सेल को मामले की छानबीन में लगाया गया है।धोनी का रांची में दो घर है।
एक हरमू इलाके में और दूसरा सिमलिया में है।बेटी को लेकर मिली धमकी के बाद रांची पुलिस ने धोनी के दोनों घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।सिमालिया स्थित घर पर फोर्स की तैनाती के साथ-साथ गश्ती भी बढ़ा दी गई है।धोनी परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।उधर, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कड़ी निंदा करते हुए टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि धोनी ने कई मौकों पर देश का सिर ऊंचा किया है।ऐसे में उनके परिवार पर इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।सोशल मीडिया पर भद्दी और गंदी टिप्पणी को लेकर कठोर कानून बनना चाहिए।बता दें कि सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी दी गई।धमकी देने वाले ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की।जिससे धोनी के फेन्स में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।