Light festival 2020 : सिक्ख समुदाय को प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई ओर कहा…
1 min read
Light festival 2020 : सिक्ख समुदाय को प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई ओर कहा…
NEWSTODAYJ रांची : प्रकाश पर्व गुरुनानक जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूनानक स्कूल पहुंच कर माथा टेका।सीएम ने कहा आज यहां हर साल की तरह इस साल भी गुरूपर्व मनाया जा रहा है।सरकार की ओर से सिक्ख समुदाय के सभी लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये पर्व हम वैसे समय मे मना रहे हैं, जब दुनिया वैश्विक बीमारी से ग्रसित है।चुनौती भरे वक्त में हम अपने-अपने आस्था और धर्म को बचाते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज वो चहल-पहल न होते हुए भी हमारा और आपका मन उदास नहीं क्योंकि हम वर्तमान हालात समझते हैं।
यह भी पढ़े…Ranchi News : रांची पटना जनशताब्दी को 30 दिसंबर तक विस्तार…
संक्रमण में सिक्ख समुदाय ने इस प्रदेश में जो योगदान दिया ऐतिहासिक क्षण रहा है।सीएम सोरेन ने कहा कि संक्रमण काल में भी राज्य में कोई अफरा-तफरी नहीं है।हम लोगों ने मिल कर सामना किया है।आज सहयोग से मेरे लिए दो-दो शुभ अवसर में शामिल होने का मौका मिल रहा है।
पहला गुरूनानक जयंती, दूसरा ललपनिया में आदिवासी भाई का तीर्थस्थल जहां हर साल लोग उपस्थित होकर अपनी आस्था मजबूत करते हैं।आज इस समस्या का निदान ढूंढते हुए हम सब आगे बढ़ रहे हैं।