Kangana Ranaut : कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चला झारखंड में राजनीति तेज , महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या…
1 min read
Kangana Ranaut : कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चला झारखंड में राजनीति तेज , महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या…
NEWSTODAYJ : रांची । मुंबई में बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिए जाने के मामले पर झारखंड में भी राजनीति तेज हो गई है।
बेरहम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) ने #KanganaRanaut के सपने को ढाह दिया। कैसे कोई सरकार इतनी बेरहम हो सकती है? असहिष्णुता पर बोलने वाले अचानक खामोश हो गए। महिला अधिकारों पर मुखर आवाज उठाने वाली गलियों में सन्नाटा पसर गया। महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हो रही! #DeathOfDemocracy pic.twitter.com/9TLtRoclyF
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) September 9, 2020
भाजपा के रांची सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह कंगना रनौत के सर्मथन में उतर आए हैं। भाजपा सांसद संजय सेठ ने जहां अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि बेरहम म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) ने कंगना रनौत के सपने को ढाह दिया।
कैसे कोई सरकार इतनी बेरहम हो सकती है? असहिष्णुता पर बोलने वाले अचानक खामोश हो गए। महिला अधिकारों पर मुखर आवाज उठाने वाली गलियों में सन्नाटा पसर गया। महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हो रही।वहीं, रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने उद्धव ठाकरे को टैग करते हुए।
लिखा कि बुलडोज़र कंगना रनौत के घर पर नहीं ब्लकि अपनी सरकार पर चलवा रहे हैं।वहीं इन दोनों भाजपा नेताओं के ट्वीट पर झारखंडवासी भी लगातार रिट्वीट और कॉमेंट कर रहे हैं। साथ ही काफी लोग इनके लाइक को लाइक करने के साथ-साथ अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
. @OfficeofUT बुलडोज़र @KanganaTeam के घर पर नहीं ब्लकि अपनी सरकार पर चलवा रहे हैं। महाराष्ट्र की भ्रष्ट सरकार को ड्रग माफिया व बॉलीवुड माफिया चला रहे हैं। pic.twitter.com/VBviqrVcpF
— CP Singh (@bjpcpsingh) September 9, 2020