29 March 2024

संवाददाता- बबलू कुमार

Ad Space

Bokaro:कसमार:शुक्रवार को JSLPS BMMU कसमार के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 के अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत भवन मे डिजीटल ट्रांजेक्शन अभियान किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच डीजीटल लेन देन सम्बधित जागरुकता एवं वित्तीय साक्षरता की समझ बढ़ना उद्देश रहा

वहीं डीजीटल ट्रांजेक्शन अभियान के तहत मूलभूत बैंकिंग सेवाओ को हर घर पहुचाने का लक्ष्य है तथा डीजीटल ग्रामीण भारत के अंतर्गत डीजीटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना है।उपस्थित दिदियो को वित्तीय समावेशन् के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर जागरुक किया गया मुख्य रूप से सामाजिक सुरुक्षा योजना, डीजीटल लेन देन से लाभ एवं सी सी लिंकेज ,मुद्रा लोन पर भी चर्चा की गई।

इसके पश्चात डीजीटल ग्रामीण परिवार को उनके घर पर स्टिकर भी चिपकाया गया। मौके पर BC सखी रेखा देवी, रेनू देवी के द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ लंबोदर महतो के धर्म पत्नी कौशलया देवी, दुर्गापुर पंचायत के उप मुखिया पंचानन महतो , वार्ड सदस्य बिनीता देवी पबिता देवी, कुंती देवी , सुशीला देवी,देवंती देवी, JSLPS के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर कविता कुमारी, जेंडर CRPFL-CRP सेतू दीदी, BC sakhi, vo के पदाधिकारी एवं सखीमण्डल की दीदी और ग्रामीण उपस्थित हुए।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"