Joint press conference : आजसू और भाजपा इस झारखंड राज्य में विकास के लिए एक बार फिर साथ आए – सुदेश महतो…
1 min read
Joint press conference : आजसू और भाजपा इस झारखंड राज्य में विकास के लिए एक बार फिर साथ आए – सुदेश महतो…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड के दुमका और बेरमो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आजसू और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर AJSU के राज्य कार्यालय में NDA का संयुक्त संवाददाता सम्मेलन बुलाया गया। इस दौरान, यह घोषणा की गई कि भाजपा और AJSU दोनों सीट पर चुनाव लड़ेंगे।आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हम और भाजपा इस राज्य में विकास के लिए एक बार फिर साथ आए हैं।
उन्होंने कहा कि जब भी आजसू और भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा है, तब ग्रैंड अलायंस को हार का सामना करना पड़ा है। महतो ने कहा कि हमने यह भी महसूस किया कि हम पिछले चुनाव में वोटों के बंटवारे के कारण हार गए थे,
इसलिए हम एक बार फिर साथ आए हैं और फिर से एक साथ आएंगे।सुदेश महतो ने उम्मीद जताई कि एनडीए गठबंधन आगामी विधानसभा के उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि हम मौजूदा सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों के बीच जाएंगे। झारखंड में विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की दी है।