
Jhariya:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा होने पर झारिया छेत्र में सैकड़ों लोगों ने मन की बात लाइव प्रसारण को सुना लोगों में देखा गया काफी उत्साह
खबर विस्तार से
Jhariya:झरिया: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा होने के खास मौके पर झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मे लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन रविवार 30 अप्रैल को किया गया।
कई लोगो ने अपने आवास पर यह कार्यक्रम को देखा तो जगहों पर भाजपा नेताओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
झरिया कतरास मोड स्थित भाजपा कार्यालय को फूल व गुब्बारों से सजाया गया था। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह द्वारा स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। साथी ही गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल व शर्बत की भी व्यस्था की गई थी।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को लेकर बड़े एलईडी टीवी लगाया गया था।
सुबह से ही कार्यकर्ताओं में अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा था। सैकड़ों लोगों ने कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के100 वे संस्करण को ध्यान पूर्वक सुना भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ दिलाने का आस्वासन दिया।
वहीं मौके पर मुख्य रूप से संतोष सिंह, सुमन अग्रवाल, मयूरी ओझा,पिंकू चौबे,रंजीत रवानी, टुन्ना सिंह संतोष शर्मा अमर सिंह सिद्धार्थ सिंह शुभम गुप्ता अशोक बरनवाल सिद्धार्थ सिंह दिलीप भारती राजेश केशरी कारू साव राजेश प्रसाद शंभू सिंह संजय महतो मनोज गोप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।