Jharkhand Weather : झारखंड राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…
1 min read
Jharkhand Weather : झारखंड राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा है, झारखंड राज्य के सभी स्थानों पर हल्की मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई।इसके साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है. सबसे अधिक वर्षा 27.0 mm बर्किसुरैया (गिरीडीह) में दर्ज की गई और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.5℃ रांची में जबकि सबसे अधिकतम तापमान 35.6℃ जमशेदपुर में दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, कोडरमा और चतरा जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मध्यम दर्जे काम एक दर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है।इसके साथ ही मौसम विभाग ने रांची समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़े…Iron smuggling : 50 किलो लोहा के साथ दो चोर गिरफ्तार , दोनों को भेजा गया जेल…
रांची में मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए निर्देश जारी किया है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्क एवं सावधानियां बरतें सुरक्षित स्थानों में शरण ले।पेड़ के नीचे ना रहे हैं, बिजली के खंभों से दूर रहें, किसान अपने खेतों में ना जाएं तथा मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।