Jharkhand News:31 जुलाई के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर ले सकती है फैसला, लोगों का इंतजार होगा खत्म…
1 min read
Jharkhand News:31 जुलाई के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर ले सकती है फैसला, लोगों का इंतजार होगा खत्म…
>>>खत्म हो सकता है वीकेंड लॉकडाउन,31जुलाई के बाद सरकार ले सकती है फैसला
>>>लोगों ने संजो रखी है बड़ी उम्मीदें,वीकेंड यानी रविवार का रहता है बेसब्री से इंतजार
NEWSTODAYJ_रांची: संडे लॉकडाउन को लोगों का हर संडे भले ही अपने घर में आरामतलबी में बीत रहा हो, लेकिन बाजार, मॉल, पार्क सन्नाटे में है। कोई भी घर से नहीं निकल पा रहा है।
लोगों का यह सूखा अब खत्म होने वाला है। 31 जुलाई के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन खत्म करने पर फैसला ले सकती है। धनबाद-बोकारो,जमशेदपुर व रांची के लोगों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं.खासकर शॉपिंग मॉल, पार्क, होटल रेस्टोरेंट को सबसे अधिक वीकेंड यानी रविवार का इंतजार रहता है।
यह भी पढ़े….Jharkhand News:सीएम कैबिनेट की बैठक समाप्त, बैठक में 20 प्रस्ताव पारित
अभी तक रविवार को लॉकडाउन हो जा रहा है, जिसकी वजह से शॉपिंग मॉल, पार्क, रेस्टोरेंट, होटल आदि बंद रह रहे हैं। दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है, संडे को ही सबसे ज्यादा चीजों की बिक्री होती है। लोग भी अपने घरों में कैद होकर रह जा रहे हैं।
अमूमन परिवार संडे को पार्क, शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने निकल जाते हैं। यही वजह है कि बिरसा मुंडा पार्क राजेंद्र सरोवर की आमदनी भी घट गई है। 30 जून के बाद सरकार वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर सकती है। जानकारों की माने तो अन्य दिनों की तुलना में अब रविवार को भी आठ बजे तक हर दुकान, शॉपिंग मॉल, पार्क होटल रेस्टोरेंट खुल जाएंगे