Jharkhand News : राजद युवती की हत्या की घोर निंदा करता है – अभय सिंह…
1 min read
Jharkhand News : राजद युवती की हत्या की घोर निंदा करता है – अभय सिंह…
NEWSTODAYJ : रांची। झारखंड राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि ओरमांझी में हुई युवती की निर्मम हत्या से संबंधित जानकारी लेने के लिए पार्टी का एक उच्चस्तरीय टीम ओरमांझी के घटनास्थल पर पहुंच कर वहां के स्थानीय लोगों से जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा युवती की निर्मम हत्या किए जाने की राजद घोर निंदा करता है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर जानलेवा हमला किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की गरज से मुख्यमंत्री के काफिले पर जानलेवा हमला किया गया।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बचा रहे हैं बाबूलाल – झामुमो…
ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है।सिंह ने दोनों मामले में मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है एवं कहा है कि जांच के बाद पर्दे के पीछे का चेहरा बेनकाब हो जाएगा। झारखंड के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन के काफिले पर जानलेवा हमला किया जाना घोर निंदनीय है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कानून अपना काम पूरी मुस्तैदी से कर रही है। हर हाल में दोषी लोग कानून के शिकंजे में होंगे एवं गलत करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार बहुत बेहतर कार्य कर रही है। झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते ही राज्य सहित पूरा देश कोरोना महामारी से प्रभावित था, जिसका असर आज तक है। फिर भी झारखंड सरकार प्रवासी मजदूरों के हित से लेकर आम लोगों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी ,बिजली ,सफाई, रोजगार के साथ-साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सरकार गंभीर है।
एवं विकास के लिए सदा कार्यरत है।उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत लोगों को प्रशिक्षण देते हुए पूरे राज्य में विकास की गंगा बहाई जाएगी। साथ ही साथ हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। झारखंड को हर हाल में खुशहाल एवं विकसित राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव कार्य कर रही है।