Jharkhand News : पुलिस ने कत्था बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया…
1 min read
Jharkhand News : पुलिस ने कत्था बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया…
NEWSTODAYJ : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हारा टोला नौकाडीह से पुलिस ने कत्था बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। वहां से 50 किलो अवैध कत्था और ढेर सारा उपकरण जब्त किया है। हालांकि मिनी फैक्टरी का संचालक एवं कत्था तस्कर पुलिस की छापेमारी से पहले ही भाग निकला।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : आजसू पार्टी और हिंदू परिषद के लोगों ने हेमंत सरकार का किया पुतला दहन…
दरअसल पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि हारा गांव के नौकाडीह टोला में बड़े पैमाने पर अवैध कत्था तैयार किया जा रहा है।इसके लिए तस्कर वहां पर मिनी फैक्ट्री तक लगाए हुए हैं। मिनी फैक्ट्री नौकाडीह स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पूरब तरफ जंगल में गांव निवासी पच्चू गंझू का पुत्र प्रमोद गंझू तथा अमृत गंझू का पुत्र लालू गंझू जंगल से खैर के लकड़ी को काटकर अवैध व्यापार के लिए कत्था का निर्माण कर रहे हैं।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : छठ पर्व में नए आदेश पारित करें – डॉक्टर अजय कुमार…
सूचना की सत्यता को परखने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रतापपुर थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।थाना प्रभारी ने इसके लिए एक टीम का गठन किया। गठित टीम मौके पर पहुंची और मिनी फैक्ट्री का खुलासा करते हुए करीब पचास किलो कत्था एवं कत्था बनाने वाले उपकरण आदि को जब्त कर लिया।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : छठ के मद्देनजर खुदरा फल व्यापारी कृषि बाजार से फलो की खरीदारी…
थाना प्रभारी ने बीपी सिन्हा ने बताया कि तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि उपर्युक्त दोनों के खिलाफ प्रतापपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। बहुत जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।