Jharkhand News : पुलिस को मिली सफलता, 14 लाख रुपये नकद समेत एक किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…
1 min read
Jharkhand News : पुलिस को मिली सफलता, 14 लाख रुपये नकद समेत एक किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…
NEWSTODAYJ : चतरा जिले में अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चारू गांव स्थित तस्कर पिंटू दांगी के घर से 14 लाख रुपये नकद व एक किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं, लेकिन मास्टरमाइंड पिंटू दांगी पुलिस को चकमा देकर फिर भागने में सफल रहा।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : नगर निगम के एमएसडब्ल्यूएम के सफाई कर्मी और ड्राइवर हड़ताल पर चले गए…
चतरा पुलिस ने अफीम तस्कर पिंटू दांगी के घर से करीब 14 लाख रुपये नकद व एक किलो अफीम बरामद किया है।ये चतरा पुलिस की बड़ी सफलता है।गिरफ्तार तस्कर संजय दांगी है।वो गिद्धौर थाना क्षेत्र का निवासी है।दूसरा तस्कर गिरिडीह जिले का रहनेवाला है।मास्टरमाइंड पिंटू दांगी पुलिस को चकमा देकर फिर भागने में सफल रहा।चतरा पुलिस तस्करों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।कुछ महीने पूर्व तस्कर पिंटू दांगी और गिरफ्तार संजय दांगी गिरिडीह जेल से बाहर आया था।अफीम तस्करी के मामले में ही जेल भेजा गया था।एक माह में चतरा पुलिस को यह चौथी सफलता मिली है।14 लोग अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए हैं,जबकि 80 लाख रुपए की अफीम बरामद की गयी है।चतरा पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।मालूम हो कि हर वर्ष बड़े पैमाने पर जिले में पोस्ता की खेती की जाती है।पोस्ता से अफ़ीम निकालने का काम जोरों पर होता है. अब जिले में हेरोइन बनाने का शुरू हो गया है।