Jharkhand News : पुलिस बल पर नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में तीन जवान घायल…
1 min read
Jharkhand News : पुलिस बल पर नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट में तीन जवान घायल…
NEWSTODAYJ : लोहरदगा। रांची से सटे लोहरदगा जिला में पुलिस बल पर नक्सलियों ने हमला किया है।लोहरदगा जिला के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में शाहीघाट के पास आइइडी ब्लास्ट किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गये।घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट करने के बाद पुलिस बल के जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग भी की।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : कांग्रेस का किसान अधिकार दिवस 31 को…
इसके बाद पुलिस और माओवादियों के बीच सेरेंगदाग में मुठभेड़ हो गयी। ब्लास्ट और मुठभेड़ में जिला पुलिस के जवान उपेंद्र सिंह और सैप के अरविंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।इन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।कुछ और जवान के घायल होने की सूचना है माओवादियों ने आइडी ब्लास्ट कर पुलिस पर हमला किया और इसके बाद उन पर गोलियां भी चलायीं। पुलिस के अतिरिक्त बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।