
Jharkhand News : पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर पुनई को मार गिराया, दो लाख रुपये का था इनाम…
NEWSTODAYJ : रांची। झारखंड की राजधानी रांची में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे स्थित सिंहपुर गांव में मुठभेड़ के दौरान नक्सली पुनई को मार गिराया। बता दें कि रांची और उसके आसपास के इलाकों में नक्सली पुनई का आतंक हो गया था।पुलिस ने उसे मारा है। पुनई का एरिया कमांडर था। उसके दस्ते के लोग पुनई के ही कहने पर लेवी वसूलने का काम करते थे। उस पर रंगदारी, लेवी वसूली और हत्या के कई संगीन मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस रांची-खूंटी बॉर्डर पर दोपहर के समय से ही जमी थी। खूंटी बॉर्डर के लोधमा इलाके में PLFI एरिया कमांडर पुनई के दस्ते के होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस को देख पुनई और उसके साथ मौजूद अन्य उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एरिया कमांडर को मार गिराया। घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी मौजूद थे। बाद में रांची रेंज के डीआईजी अखिलेश कुमार झा भी मौके पर पहुंचे।