Jharkhand News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 5000 किसानों के साथ राजभवन का घेराव करेगी…
1 min read
Jharkhand News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 5000 किसानों के साथ राजभवन का घेराव करेगी…
NEWSTODAYJ रांची : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 जनवरी को शुक्रवार को 5000 किसानों के साथ राजभवन का घेराव करेगी.
कांग्रेस की इस किसान आक्रोश रैली में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर कहा है कि पार्टी इससे संतुष्ट नहीं है, जब तक कानून पूरी तरह से खत्म नहीं होता है, तब तक पार्टी आंदोलन करती रहेगी।