Jharkhand News : झारखंड सरकार पर मरांडी का हमला, कहा-झारखंड में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह…
1 min read
Jharkhand News : झारखंड सरकार पर मरांडी का हमला, कहा-झारखंड में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह…
NEWSTODAYJ रांची : एक तरफ झारखंड सरकार अपने कार्यकाल पूरे होने का जश्न मना रही है तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है। बीजेपी विधायक दल के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर निशाना साधा है।बाबूलाल मरांडी ने एक साल संघर्ष के पोस्टरों पर मुख्यमंत्री पर हमला किया है।बीजेपी नेता ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर वर्तमान सरकार पर हमला किया है।उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के पहले के हालात वर्तमान सरकार में देखने को मिल रहा है।राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है।व्यवसायियों से रंगदारी, चोरी, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आए दिन हो रही है, जिससे झारखंड की छवि धूमिल हुई है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महिला सुरक्षा की स्थिति भयावह, उग्रवाद में भी बेतहाशा वृद्धि हुआ है, साथ ही उग्रवाद की वजह से विकास कार्य अवरुद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड से भागे हुए उग्रवादी और नक्सली फिर से राज्य में वापस हुए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों के संपर्क में उग्रवादी हैं।बीजेपी नेता ने कहा कि संसाधनों की कमी कम से कम पुलिस विभाग में नही है बावजूद इसके स्थिति भयावह है।वर्तमान में गाड़ियों कि कमी नहीं, पुलिस बल की पहले की अपेक्षा ज्यादा ही है।इसके बावजूद वर्तमान सरकार विधि व्यवस्था में पूरी तरह से विफल रही है।बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर हमला करते हुए है कि भ्रष्टाचार के मामले में वर्तमान सरकार में काफी बढ़े हैं, अधिकारी बिना डर भय के रिश्वत मांग रहे हैं।गौरतलब है कि राजधानी रांची के मोराबदी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार का पहला वर्षगांठ मनाया जा रहा है।इस मौके पर कई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास सीएम हेमंत सोरेन करेंगे।तो वहीं, कई लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा।