Jharkhand News : झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ माल्यार्पण…
1 min read
Jharkhand News : झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ माल्यार्पण…
NEWSTODAYJ साहिबगंज : झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समस्त राज्य में मनाई जा रही है। इस अवसर पर साहिबगंज में भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त राम निवास यादव समेत ज़िले के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा की जयंती पर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उनकी फ़ोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपायुक्त राम निवास यादव ने बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी।साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई देते हुए कहा कि साहिबगंज जिला तेजी से प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में लगा हुआ है।
इस अवसर पर सभी लोगों ने भगवान बिरसा के जीवन आदर्शों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यकम में उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार साव, जिला शिक्षा पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।