Jharkhand News : हेमंत सोरेन सरकार से भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को सीख लेनी चाहिए- जिला अध्यक्ष श्याम यादव…
1 min read
Jharkhand News : हेमंत सोरेन सरकार से भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को सीख लेनी चाहिए- जिला अध्यक्ष श्याम यादव…
NEWSTODAYJ पाकुड़ : बलात्कार मामले मे हेमंत सरकार गंभीर। रांगा थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में गैंगरेप और हत्या मामले में हेमंत सरकार त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार करवाया। झारखंड सरकार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मिसाल कायम किया है। झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में अपराध और अपराध कर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़े…Crime News : लापता सुरक्षाकर्मी का शव नाले से मिला पुलिस जुटी जांच में…
इस घटना में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्कर्म और हत्या जैसे अपराध में भी विपक्ष के नेता राजनीति कर रहे हैं। हेमंत सोरेन सरकार में जिस अपराध के लिए 12 घंटे में कार्रवाई हुई है। वहीं भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस में न्याय के लिए पीड़ित अभी परेशान हैं। जबकि साहिबगंज की घटना में बिना किसी दबाव के निष्पक्ष तरीके से आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल घड़ियाली आंसू बहाते हैं।जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि हाथरस कांड में पीड़ित परिवारों को पीड़िता का चेहरा भी नहीं देखने को मिला।
यह भी पढ़े…Gang Rape : नाबालिग आदिवासी छात्रा की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या…
जबकि साहिबगंज की पुलिस ने कब्र से लाश को निकाल कर जांच करवा कर पीड़ित परिवार को शव सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को सीख लेनी चाहिए कि अपराध के प्रति किस प्रकार जीरो टॉलरेंस की नीति हेमंत सोरेन सरकार की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने इसका आदेश कर दिया है।