Jharkhand News : राज्यपाल मेडिका अस्पताल पहुंचे इलाज करवाने , घयाल जवानों से की मुलाकात…
1 min read
Jharkhand News : राज्यपाल मेडिका अस्पताल पहुंचे इलाज करवाने , घयाल जवानों से की मुलाकात…
NEWSTODAYJ रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज लोहगदगा नक्सली हमले में घायल इलाजरत जवानों से मेडिका अस्पताल में मुलाकात की। दरअसल, आज सुबह 9 बजे वे अपने आंख व दांत का इलाज कराने मेडिका अस्पताल पहुंची हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी आंख व दांत की समस्या बढ़ गई थी। जिसके बाद चिकित्सको से बात करने के बाद वो अस्पताल पहुंची हैं।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : परिवारिक कला से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान…
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल नेत्र विभाग के चिकित्सक उनका जांच कर रहे हैं। आई चेकअप के बाद उनके दांत की परेशानी की जांच की जाएगी। राज्यपाल के मेडिका आने की सूचना के बाद पूरा प्रबंधन अस्पताल में मौजूद है।
अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार, सलाहकार आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित है। मिली जानकारी के अनुसार, इलाज कराने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लोहरदगा नक्सली हमले में घायल दोनों जवानों से मुलाकात कर सकती है। अस्पताल आते ही उन्होंने दोनों जवानों की स्थिति की जानकारी चिकित्सको से ली है।