
Jharkhand news : दुमका व बेरमाे उप चुनाव में महागठबंधन की भारी मतों से विजयी होगी – सुबोधकांत सहाय…
NEWSTODAYJ देवघर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दुमका व बेरमाे उप चुनाव में महागठबंधन की भारी मतों से विजयी की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के प्रथम चरण में 71 सीटों के पर हुए मतदान का रुझान एवं बिहार का माहौल यह बता रहा है कि वहां भी महागठबंधन कि सरकार पूर्ण बहुमत में बनेगी।देवघर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।
इससे पहले उन्होंने बाबा बैद्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के दरबार में आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने कहा कि बड़े ही ताजुब की बात है कि झारखंड विधानसभा उपचुनाव भाजपा के नेता यह कह कर लड़ रहे हैं कि यह दोनों सीट पर जीत दिलाएं, तो हम सरकार गिरा देंगें।यह कितनी शर्मनाक और असंवैधानिक बात है।उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ तीन राज्य का गठन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड की नींव कांग्रेस की सरकार ने रखी, जो आज कहां से कहां पहुंच गया. झारखंड की नींव भाजपा ने रखी, जो देश में 28वें पायदान पर आकर खड़ी हो गयी।गठन के 20 साल में से 17 साल यहां भाजपा ने शासन किया, फिर भी मन नहीं भरा और राज्य की यह स्थिति बना दी।उन्होंने कहा कि जिस राज्य में देश की 40 प्रतिशत खनिज संपदा हो।इस रतनगर्भा की धरती पर आज भी लोग बेबस, मजबूर, गरीब और बेरोजगार हैं।
बीजेपी के शासनकाल में 10 हजार उद्योग बंद हो गये।वहीं, 500 करोड़ रुपये उद्योग लगाने के नाम पर और हाथी उड़ाने पर खर्च कर दिये।परिणाम स्वरूप एक भी उद्योग झारखंड में नहीं लगा।यही कारण है कि झारखंड की जनता ने भाजपा और मोदी को दोनों को नकार दिया।इस मौके पर देवघर जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, नागेश्वर सिंह, रवींद्र नाथ मिश्रा, दिनेशानंद झा, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी, नाहिदा सुल्तान, अर्जुन राउत, अमित पांडेय, राहुल राज, मनमोहन झा आदि मौजूद थे।