Jharkhand News : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दो कर्मियों को पड़ा कोरोना का टीका कोरोना का टीकाकरण…
1 min read
Jharkhand News : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दो कर्मियों को पड़ा कोरोना का टीका कोरोना का टीकाकरण…
NEWSTODAYJ : गिरिडिह के पचम्बा और गांडेय के
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दो कर्मियों को पड़ा कोरोना का टीका.कोरोना का टीकाकरण शनिवार को गिरिडीह के दो प्रखंड के दो स्वास्थ्य केंद्र में भी सुरु हुआ। सदर प्रखंड के पचम्बा के कल्याणदिह सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के साथ गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पचम्बा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सबसे पहले चैताडीह sncu के सफाई कर्मी मिंगल कुमार गुप्ता का निबंधन होने के बाद कोरोना का टीकाकरण किया गया। सीरम इंस्टीट्यूट का कोबीसील्ड टीकाकरण इस सफाई कर्मी को लगाया गया।
जबकि गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में mpw प्रदीप कुमार रजक को टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद दोनों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। टीकाकरण की पूरी पक्रिया के दौरान उपयुक्त राहुल सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ सिद्दार्थ सन्याल भी मौजूद थे। इस एतिहासिक पल को लेकर पचम्बा और गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। हालांकि पहले दिन ही कई और लोगों ने निबंधन कराया था। जिसमे सहर के डीआरपी सहाय समेत कई शामिल थे।