Jharkhand News: बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर बनेगा नया फ्लाईओवर….
1 min read
Jharkhand News: बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर बनेगा नया फ्लाईओवर….
NEWSTODAYJ_रांची:आये दिन रांची में जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के साथ की बैठक, बैठक में यह निर्णय लिया गया की राजधानी को जाम से निजात दिलाने के लिए एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
यह फ्लाईओवर सिरम टोली चौक से भाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक बनेगा।
इसके अलावा नेवरी-कोकर चौक-नामकुम रोड को भी जल्द ही फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। पथ निर्माण विभाग ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष फ्लाईओवर और फोरलेन बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर प्रेजेंटेशन दिया।