Jharkhand News:शौच को गई महिला नही लौटी घर, खोजबीन के बाद मिली नग्न अवस्था में झाड़ियों में…..
1 min read
Jharkhand News:शौच को गई महिला नही लौटी घर, खोजबीन के बाद मिली नग्न अवस्था में झाड़ियों में…..
NEWSTODAYJ_Jhrakhand News:शौच करने जंगल गये थे गांव के कुछ लोग। झाड़ियों में देखा तो होश उड़ गये। एक महिला पूरी तरह से नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी थी। खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने महिला के बदन पर कपड़ा डाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़े….Jharkhand News:पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,गिरोह का हुआ भंडाफोड़
घटना गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के मकरी गांव की है। गांव के उज्जवल पाल ने महिला को नग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा देखा।उसे सुगबुगाह देख बदन पर कपड़े डाले और गांव ले गये।
हिला को होश आया, मगर वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। फिर उसे बिस्किट और गर्म पानी दिया गया। थोड़ी देर बाद महिला ने जैसे-तैसे अपना घर पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के रतनाग बताया। महिला को इलाज के लिए बंशीधर नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। धुरकी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।