Jharkhand News:शर्मशार करने वाला मामला आया सामने,मूक महिला से दुष्कर्म,24 वर्षीय युवक की हुई गिरफ्तारी…
1 min read
Jharkhand News:शर्मशार करने वाला मामला आया सामने,मूक महिला से दुष्कर्म,24 वर्षीय युवक की हुई गिरफ्तारी…
NEWSTODAYJ_झारखंड के रामगढ़ जिले में एक मूक महिला से दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि यह गिरफ्तारी सोमवार (19 जुलाई) को की गई।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) किशोर कुमार रजक ने बताया कि कुजु थाना अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला से तब बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी।
यह भी पढ़े…Crime News: झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन, किसान की हुई मौत
अधिकारी ने बताया कि घर वापस आने पर परिवार के लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बयान दर्ज कराने के लिए मूक-बधिरों के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया।