Jharkhand Coronavirus update : झारखंड राज्य में आज कोरोना से 5 की मौत, 117 करोना पोजेटिव नए मरीज मिले…
1 min read
Jharkhand Coronavirus update : झारखंड राज्य में आज कोरोना से 5 की मौत, 117 करोना पोजेटिव नए मरीज मिले…
- रविवार को भी राज्य में 117 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा आज 5 लोगों की मौत भी हो गई है।
- जमशेदपुर में आज कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था।
NEWSTODAYJ : झारखंड में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले मिलने जारी हैं। रविवार को भी राज्य में 117 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा आज 5 लोगों की मौत भी हो गई है।
इधर, रांची स्थित रिम्स अस्पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार आज यहां 529 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 403 निगेटिव और 117 पॉजिटिव मिले।117 पॉजिटिव केस में से रिम्स से 51, रामगढ़ से सात, रांची से 47, देवघर से 8 और खूंटी से चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़े…Coronavirus : झारखंड के कृषि मंत्री बादल पतरालेख कोरोना पॉजिटिव , ट्वीट कर दी जानकारी..
जमशेदपुर में आज कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था। राज्य में मौत का आंकड़ा 400 के करीब पहुंचता दिख रहा है। झारखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें जमशेदपुर में ही हुई है। इधर, राज्य में कोरोना मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।