
Jharkhand 2021 Calendar : राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने वर्ष 2021 का सरकारी कैलेंडर जारी किया…
NEWSTODAYJ : रांची ।झारखंड सरकार ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल 2021 में पहली सरकारी छुट्टी सोहराय के लिए 13 जनवरी को मिलेगी।
राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने वर्ष 2021 का सरकारी कैलेंडर जारी किया है। वर्ष 2021 में एनआइ एक्ट के अधीन 22 दिनों की छुट्टी और कार्यपालक आदेश के तहत 16 दिनों की छुट्टी दी गई है।