Health services : झारखंड में स्वास्थ सेवाओं के विस्तार को लेकर सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ की वार्ता…
1 min read
Health services : झारखंड में स्वास्थ सेवाओं के विस्तार को लेकर सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ की वार्ता…
NEWSTODAYJ : रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से मिलकर झारखंड में स्वास्थ सेवाओं के विस्तार को लेकर बैठक की। बैठक में सेठ ने रिम्स सहित राज्य की स्वास्थ व्यवस्था पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और उन्होंने स्वास्थ संबंधी कुछ मांगो को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
यह भी पढ़े…Explosive trafficking : विस्फोटक का अवैध कारोबार करने के आरोप में BJP के नेता गिरफ्तार…
सेठ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर झारखंड में ट्राईबल इन्स्टीट्यूट ऑफ जेनरिक रिसर्च सेंटर खोलने की माँग रखी। रिम्स को एम्स की देखरेख में राष्ट्रीय स्तर की सुविधा प्रदान की जाए। गुजरात के सरदार पटेल इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस या लखनऊ के एसजीपीजीआई के तर्ज पर रिम्स को बनाया जाए। जब तक एम्स देवघर की शुरुआत नहीं हो जाता है तब तक यह सुविधा रिम्स में शुरु किया जाए। स्वास्थ मंत्री ने सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उन्होंने कहा जल्द इस पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।