Health minister burnt effigy : झारखंड राज्य में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने बन्ना गुप्ता का पुतला फूंका…
1 min read
Health minister burnt effigy : झारखंड राज्य में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने बन्ना गुप्ता का पुतला फूंका…
NEWSTODAYJ रांची : आम आदमी पार्टी ने झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला जलाया।पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर आक्रोश जाहिर किया।जिला संयोजक अजय मेहता ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है।उन्होंने कहा कि पहले एमजीएम जमशेदपुर में कई तरह की अनियमितताएं देखी गयीं।
अब रिम्स में तो व्यवस्था इतना दयनीय है कि मरीजों को न ही समय पर दवा मिल पाती है, न जांच रिपोर्ट. यहां तक कि डॉक्टर, नर्स को भी सेफ्टी किट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. फलस्वरूप वे मरीजों का इलाज करने में कोताही बरतते हैं।
पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक साहू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।नैतिक आधार पर इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।उसे तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।