GOOD INITIATIVE : भीषण सड़क हादसे में मृतक श्रमिकों को सच्ची श्रद्धांजलि के साथ उनतक सरकार की लाभ – मंत्री जगरनाथ महतो…
1 min read
GOOD INITIATIVE : भीषण सड़क हादसे में मृतक श्रमिकों को सच्ची श्रद्धांजलि के साथ उनतक सरकार की लाभ – मंत्री जगरनाथ महतो…
- मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा मृतक के परिजनों आश्रितों एवं घायलों के बीच बांटी घोषित राशि का चेक।
- श्रमिको को अपने ही घर मे काम मिले इसके लिए सरकार गंभीर, नीति भी तैयार।
NEWSTODAYJ बोकारो : इंसान की इच्छाएं अनंत है पर साधन सीमित,प्रकृति के नियम के अधीन हमें जीना है।ये शब्द कितनी सार्थक है जब हम अपनी इच्छा के साथ जीना चाहते हैं पर कहीं जाकर पहिया रुक जाए तो उसे सम्हालना काफी कठिन होता है। हाँ पर इतना तो जरूर है कि बाद में जो हमारे पास आये उसे बेहतर तरीके से सदुपयोग किया जाय।
कुछ इन्ही शब्दों के साथ मई माह में औरैया जनपद, उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतक श्रमिकों को सच्ची श्रद्धांजलि के साथ उनतक सरकार की लाभ पहुंचाना भी हमारी जवाबदेही है। उनका भरण पोषण, बच्चों की बेहतर शिक्षा अत्यंत ही आवश्यक है।औरैया हादसे में चास प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर गांव एवं खेराबेड़ा गांव के 13 श्रमिक की मौत हो गई थी।जबकि चार श्रमिक घायल हो गए थे। ये सभी लॉक डाउन के समय दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहे थे।
मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा मृतक के परिजनों आश्रितों एवं घायलों के बीच बांटी घोषित राशि का चेक।
आज खेराबेड़ा में आयोजित कार्यक्रम से मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेद्ध विभाग झारखंड सरकार जगरनाथ महतो के द्वारा मृतक के आश्रितों परिजनों को चार चार लाख रुपये का चेक एवं घायल श्रमिकों पचास पचास हजार रुपये का चेक दिया गया।
13 मृतक के परिजन आश्रित एवं चार घायलों कुल 17 की संख्या में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। 5 व्हील चेयर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री महतो ने कहा कि औरैया जनपद उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे की घटना बहुत ही दुखद है। इस दुःख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है।
श्रमिको को अपने ही घर मे काम मिले इसके लिए सरकार गंभीर, नीति भी तैयार।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गरीबों के प्रति सकारात्मक सोच हमेशा कायम रहेगा।मुख्यमंत्री के निदेश पर सभी आश्रितों को घोषित की गई राशि का चेक दिया गया।मंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग बाहर काम करने जा रहे हैं उन्हें घर में ही काम मिले इसके लिए सरकार गंभीर है। सरकार द्वारा पूरी नीति तय कर ली गई है। हमारे भाई जो बाहर काम की तलाश में जा रहे हैं उन्हें घर पर ही रोजगार देंगे।
आश्रितों/ परिजनों को लाभ मिलने के कारण सरकार को धन्यवाद।
36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विधायक विरंची नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि इस शोक की छाया में दर्द को बयां करना किसी के वश की बात नही है। सरकार द्वारा सभी आश्रितों एवं घायलों को घोषित राशि दिया गया इसके लिए सरकार एवं जिला प्रशासन को बधाई देता हूँ।
अपने भाइयों को खोना दुर्भाग्यपूर्ण पर आने वाला समय परिजनों के लिए मंगलमय हो।
उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि अपने भाइयों को खो देना हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। परंतु हम विश्वास दिलाते है कि सभी सुविधाएं, सभी सहुलियत उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद करता हूँ आने वाला समय आप सभी के लिए सुखद एवं मंगलमय होगा।
कनिलाल महतो के आश्रित रूपनी देवी (पत्नी), किरिटी कालिंदी के आश्रित कल्पना देवी (पत्नी), गोवर्धन कालिंदी के आश्रित गोरांग कालिंदी (पिता), रंजन कालिंदी के आश्रित वनमाली कालिंदी (पिता), मनोरथ महतो के आश्रित रूपनी देवी (पत्नी), डॉक्टर महतो के आश्रित गोपाल महतो (पिता), निरोध कालिंदी के आश्रित झिंगली देवी(पत्नी) एवं योगेश्वर कालिंदी के आश्रित अशोका देवी (पत्नी) ये सभी लोग खीराबेड़ा के रहने वाले है। सोमनाथ गोस्वामी के आश्रित बेला देवी (माँ), उत्तम गोस्वामी के आश्रित तरुण देवी (माँ) , राजा जेलार गोस्वामी के आश्रित मुन्नी देवी (माँ), चक्रधर महतो के आश्रित दीपाली कुमारी (पत्नी), राहुल सहिस के आश्रित आरती कुमारी (पत्नी) ये सभी लोग चास प्रखण्ड के गोपालपुर के निवासी है। जिनको झारखंड सरकार की ओर से 4 लाख रुपये का चेक दिया गया है।इसके अलावे चार घायलों में धनंजय कालिंदी, उमेश कुमार कालिंदी, विकास कुमार कालिंदी एवं नरेश कुमार कुमार कालिंदी को पचास पचास हजार रुपये का चेक उपलब्ध कराया गया।
13 मृतक के आश्रित/ परिजन एवं चार घायलों को सिलाई मशीन तथा 3 दिव्यांगजन दिलीप कुमार महतो, कैयजान खातून एवं महाबीर सहिस को समाज कल्याण विभाग के तरफ से व्हील चेयर दिया गया।सचिन कालिंदी एवं कन्हैया कालिंदी को लाल कार्ड दिया गया। इसके अलावे अन्य लाभुकों को कई योजनाओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास इत्यादि से आच्छादित किया गया।
यह भी पढ़े…THE INSPECTION : अवैध रूप से घर में तेल का भंडारण एवं संदिग्ध परिस्थिति में दो के मौत…
श्रम विभाग द्वारा साड़ी, धोती एवं कपड़ा का भी वितरण किया गया।सिलाई मशीन में सबसे अधिक बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 8, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 2, फेडरल बैंक द्वारा 1, झारखंड ग्रामीण बैंक द्वारा 2, पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा 1, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 2 तथा यूनियन बैंक द्वारा 1 मशीन उपलब्ध कराया गया।