4 December 2023

न्यूज़ टुडे झारखंड/बिहार (Dhanbad) धनबाद जिले में दुर्गाउत्सव को लेकर जिला प्रशासन सजग दिख रही है।इस के तहत शुक्रवार देर शाम यातायात DSP यानी वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने जिले के विभिन्न मार्गों एवं व्यस्ततम पूजा पंडालों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया व मोर्चे पर तैनात पुलिस बल के जवानों को यातायात संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

Ad Space

दुर्गोत्सव 2023 : सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से उपायुक्त ने देखी पूजा पंडालों की लाइव स्ट्रीमिंग…

वही यातायात DSP राजेश कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिए धनबाद पुलिस दृढ़ संकल्पित है।इसमें आप सभी लोग सहयोग करें।यातायात पुलिस आपके सेवा में तैनात है।

"लगातार धनबाद के ख़बरों के लिए हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइब करे"