DODGING : गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर भागी…
1 min read
DODGING : गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर भागी…
- महिला को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड से 108 एंबुलेंस के जरिए कोविड अस्पताल लाया जाना था।
- गर्भवती महिला को एंबुलेंस में जाने के लिए वॉर्ड से भेजा गया। इस बीच महिला सभी को चकमा देकर फरार हो गई।
NEWSTODAYJ : कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित महिला शनिवार की शाम डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों को चकमा देकर भाग गई। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में दो दिन पूर्व झुमरीतिलैया ताराटांड़ निवासी एक महिला प्रसव के लिए आई थी। महिला की कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
शनिवार की शाम उसका सिजेरियन से प्रसव की सारी तैयारी कोडरमा के होली फैमिली स्थित कोविड अस्पताल में की जा चुकी थी। यहां एनेस्थेसिस्ट, सर्जन, नर्स आदि मिलकर सारी तैयारी कर चुके थे। शाम को महिला को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड से 108 एंबुलेंस के जरिए कोविड अस्पताल लाया जाना था। अस्पताल में वॉर्ड के बाहर एंबुलेंस खड़ी थी।
वहीं गर्भवती महिला को एंबुलेंस में जाने के लिए वॉर्ड से भेजा गया। इस बीच महिला सभी को चकमा देकर फरार हो गई। इसके बाद अस्पताल के कर्मियों व चिकित्सकों के हाथ पांव फूलने लगे। उसकी खोजबीन में महकमे के लोग जुट गए हैं। शहर के सारे अस्पतालों की ऐसी महिला के आने पर सतर्क रहने के लिए सूचित किया गया है।