Dhanbad News : ईदगाह मस्जिद में तरबियत कैम्प का आयोजन,सैकड़ो मुस्लिम समाज के लोग जाएंगे हज पर
1 min read
Views : 13421
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के नया बाजार ईदगाह मस्जिद के कैंपस में गुरुवार को हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक तरबियत कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप का संचालन महाराजगंज के मोलाना मुफ़्ती हेय कर रहे थे झहा हज पर जाने वालों हाजियों को तरह तरह के बातें बताई गई हज के दौरान अपने आप को कैसे पाक रखे व हज का क्या तरीका है,इस तरबियत कैंप में पुरुष के साथ महिलाएँ भी मौजूद रही
महिलायों के लिए व पुरुषो के लिए मौलाना मुफ़्ती हेय के बातों को सुनने के लिए अलग अलग इंतज़ाम किये गए थे,वहीँ मौलाना मुफ़्ती हेय ने बताया के नया बाजार ईदगाह मजस्जिद कैम्प्स में हज पर जाने वालों का ग्रुप शामिल हुए है,धनबाद जिले कोने कोने से करीब डेढ़ सौ हाजियों का जत्था रवाना होने की तैयारी है। सारे हाजियों को बताएं गए बातों के बाद दुआ की गई दुआ में धनबाद सहित पूरे देश मे अमन सुकून बना रहे इसके लिए दुआ हुई।
ईदगाह मसजिद के सदर जावेद खान डब्बू खान द्वारा हर शाल के तरह इस शाल भी हज पर जाने वालों के लिए कैम्प का आयोजन किया वहीँ सदर जावेद खान ने बताया के कोरोना के कारण दो शाल के बाद हज पर जाने वालों की तैयारी हो रही है
इसी को लेकर कैम्प का आयोजन किया है। ईस मौके पर ईदगाह मस्जिद के इम्माम मोम्मद इमीरुदीन,मोहम्मद,हाजी असरफ,कारी मजहर,शमीम खान,नेयाब,अनिक खान,कल्लू,मसहब,एवं अन्य लोग मौजूद थे