Dhanbad News : उदय प्रताप सिंह ने लालमणि वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन…
1 min read
Dhanbad News : उदय प्रताप सिंह ने लालमणि वृद्धा आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के लालमणि वृद्धा सेवाश्रम, अपना घर,आसान डाबर कदैया रोड ,धनबाद स्थित आश्रम में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया उनके साथ श्रीराम सेना के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। उदय प्रताप सिंह ने बताया अपना जन्मदिन इस आश्रम में वृद्ध माता-पिता के साथ मनाने से बेहतर विकल्प उन्हें दूसरा कोई नहीं लगा। उन्होंने कहा मैं और हमारे श्रीराम सेना के सारे कार्यकर्ता हर जरूरत पर वृद्ध माता-पिता के साथ 24 घंटे सेवा के लिए खड़े हैं।
उनके साथ श्रीराम सेना के जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ने कहा हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जिस तरह अपना जन्मदिन मनाया उसी तरह दूसरी अन्य संस्थाओं और लोगों को भी इसी प्रकार से इन माताओ पिताओ के प्रति सेवा भावना दिल में बनाके इनकी सेवा करते रहने का आग्रह किया जो सबसे मानव धर्म है।
वृद्धाश्रम में पंकज सिंह, गणेश दुबे, राजवीर दत्ता, संतोष शर्मा, विजय छेत्री, राजू दास, अभिषेक सिंहशुभम सिंह अम्बुज सिंह,अजय पांडेय,अमित सिंह,संतोष शर्मा,आदर्श गौरव, समेत अन्य श्रीराम सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे