
Dhanbad News : श्रीराम सेना ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के श्रीराम सेना के बैनर तले दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम में ओर स्टेशन रोड मजार में गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। मौके पर उपस्थित श्रीराम सेना के उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और इसे आधार मानकर श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष निशांत सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता सिंह के सहयोग से सराय ढेला स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम में जरूरतमंद बच्चों के बीच 50 कंबल मजार वितरित किया गया।
यहाँ देखे वीडियो।
जिससे कि इस कड़ाके की ठंड में बच्चों कष्ट को कुछ कम करने में सफलता मिल सके। श्री सिंह ने यह भी बताया कि उनका संगठन जिले के तमाम जरूरतमंदों के बीच आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रखेगा। जिससे कि समाज में लोगों के बीच एक संदेश जाए और मानवता परम धर्म को सार्थक किया जा सके। मालूम हो कि श्रीराम सेना जिले में लगातार सेवा कार्य का अभियान चलाती रहती है।