Dhanbad News : बढ़ती महिलाओं पर हिंसा अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला दहन किया…
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
Dhanbad News : बढ़ती महिलाओं पर हिंसा अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला दहन किया…
NEWSTODAYJ धनबाद :सूबे में बढ़ती महिलाओं पर हिंसा अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया एवं सीएम हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की।मौके पर महिला जिला अध्यक्ष आशा पांडेय ने बताया कि सुबह में लगातार महिलाओं पर अत्याचार में वृद्धि हो रही है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : भारी मात्रा में अबैध शराब बरामद, वेन चालक भी गिरफ्तार…
अभी पिछले दिनों ही रांची में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। कई अन्य जिलों में इस तरह की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी कई संगीन आरोप लगाए।