Dhanbad News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती , विशाल बाइक रैली निकाली गई…
1 min read
Dhanbad News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती , विशाल बाइक रैली निकाली गई…
NEWSTODAYJ धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर कोयलांचल में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले शनिवार को विशाल बाइक रैली निकाली गई। जो हीरापुर दुर्गा मंदिर रोड से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए नया बाजार सुभाष चौक पहुंची। जहां पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य नागरिकों ने नेताजी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मौके पर बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने बताया कि नेताजी आजाद सुभाष चंद्र बोस के मृत्यु को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
यहाँ देखे वीडियो।
केंद्र में कई राजनीतिक पार्टियों की सरकार आई और गई लेकिन नेताजी की मौत का रहस्य गुमनामी में ही रह गया है। उन लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार को नेताजी के मौत के रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए। जिससे कि देश के लोगों को उनके मौत के सही कारणों का पता चल सके। साथ ही सोसाइटी के लोगों ने अपील किया कि देश को आज नेताजी के बताए हुए मार्ग का अनुसरण कर देश को विकास की ओर ले जाना चाहिए। जिससे कि भारत विश्व के मानचित्र में एक अलग मुकाम बना सके। बाइक रैली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से जुड़ी झांकियां व तस्वीर भी लगाई गई थी। मौके पर सभी बाइकों में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर उन्हें याद किया गया। जगह-जगह पर आजाद हिंद फौज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समर्थन में नारे लगे।मालूम हो कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे।
जिन्हें भारत देश की आजादी के बाद गुमनामी के अंधेरे में छोड़ दिया गया। वर्तमान में भी भारत सरकार उन्हें सम्मान नहीं दे सकी है। हालांकि इस बार भाजपा शासित केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मना रही है। जिससे नेताजी के समर्थकों में एक उम्मीद की किरण बंधी है। शायद अब नेताजी के जीवन के अंधेरे से पर्दा हट सके।