National News : पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकलेगी मूसेवाला की अंतिम यात्रा, शव से लिपट कर रोए पिता
1 min read
NEWSTODAYJ : चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा। दूर-दूर से उनके प्रशंसक गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। सोमवार दोपहर के बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद परिवार पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुआ था। मूसेवाला के प्रशंसक भूखे प्यासे गांव में खड़े हैं। वे विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनका प्रिय गायक अब इस दुनिया में नहीं रहा।
मूसेवाला के शव के पास उनके माता पिता काफी देर तक बैठे रहे। दोनों एकटक अपने बेटे को निहारते रहे। पिता की आंखों से आंसू निकले तो मां ने उन्हें हौसला रखने को कहा और उनके आंसू पोंछे।
यह भी पढ़े……Dhanbad News : एक आवास में भीषण डकैती गृहस्वामी उमाशंकर सिंह जख्मी
मूसेवाला की मौत से उनके माता-पिता टूट गए हैं। शव गांव पहुंचने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे को दुलार रहे हैं। मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही एक खाली खेत में किया जाएगा।