Dhanbad News : झामुमो नेताओ ने सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती मनाई…
1 min read
Dhanbad News : झामुमो नेताओ ने सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती मनाई…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के गोविन्दपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125 वीं जयंती है।महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रहा है।
नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।धनबाद जिला अंतर्गत गोविन्दपुर सुभाष चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर मालार्पण कर जन्म जयंती मनाई व नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, सिंदरी विधानसभा के वरिष्ठ नेता पैगाम अली , प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अंसारी, एजाज़ अहमद सहित कई नेतागण उपस्थित थे।