Jharkhand News : प्रेमिका ने प्रेमी को शारीरिक संबंध बनाने नहीं दिया तो प्रेमी ने मार डाला प्रेमिका को
1 min read
Views : 1532k
NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के पलामू जिले के हैदरनगर थाना के नोखिला गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में रविवार अहले सुबह मिला था। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने हैदरनगर थाना को लिखित आवेदन देकर कहा है था कि वह उनके परिवार के लोग शनिवार की रात रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने गए थे। पुत्री और उसकी एक छोटी बहन घर में थी। उन्हें अकेला देख गांव का युवक शिवशंकर घर में प्रवेश कर गया। जबकि दो लोग बाहर थे। सुबह में 4 बजे दोनों के हल्ला करने के बाद ग्रामीण जुटे। गांव के लोगों के पहुंचने पर शिवशंकर कुमार चकमा देकर फरार हो गया। उन्हें खबर मिली तो वह घर आए तो देखा कि उनकी पुत्री पड़ी हुई है। लड़की के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने के बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार युवक शिवशंकर कुमार ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में कहा है कि किशोरी से विगत छह माह से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी ने ही फोन कर शनिवार की रात उसे अपने घर बुलाई थी। वह घर में जाने के बाद उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो किशोरी ने उसका विरोध किया। शिवशंकर ने पुलिस को बताया कि किशोरी अन्य युवकों से भी बात करती थी। इसी गुस्से में जब उसने शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो विरोध करने पर घूंसा मारा और उसका मुंह और नाक दबाकर उसे मारने की कोशिश की। वह अचेत गिर गई तो 2:30 बजे रात्रि में वह भाग गया।