Dhanbad News : झारखंड सरकार से मांग निकाय व पंचायत चुनाव जल्द से जल्द किया जाए – अपर्णा सेनगुप्ता…
1 min read
Dhanbad News : झारखंड सरकार से मांग निकाय व पंचायत चुनाव जल्द से जल्द किया जाए – अपर्णा सेनगुप्ता…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के निरसा अंचल के सभी प्रखंडों में 9 सुत्री मांग के साथ एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के माध्यम से झारखंड सरकार से मांग किया गया कि निकाय व पंचायत चुनाव जल्द से जल्द किया जाय। बालूघाट की बंदोबस्ती पंचायत व निकाय के अधिकार को अविलंब लागू किया जाय। विधवा, विकलांग एवं वृद्धा पेंसन को अविलंब चालू किया जाय। राज्य की विधि व्यवस्था को दुरुस्त किया जाय। ठप विकास कार्य को चालू किया जाय। जमीन संबंधित नए सर्वे में जो त्रुटियों है को अविलंब सुधार किया जाय।
यहाँ देखे वीडियो।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : मैथन व पंचेत में बनभोज के लिए लेनी होगी अनुमति – एसडीपीओ…
निरसा में स्वास्थ्य संबंधी उपचार में सुधार किया जाय तथा बंद पड़े अस्पताल को चालू किया जाय। बंद पड़े मल्टी विलेज जलापूर्ति योजना को चालू किया जाय। बरबिंदिया पुल का निर्माण अतिशीघ्र चालू किया जाय। मौके पर उपस्थित निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकास विरोधी, युवा विरोधी, जनविरोधी, महिला विरोधी सरकार है। ऐसी सरकार को तुरंत सत्ता छोड़ देना चाहिए। जबतक भाजपा की सरकार नही बन जाती झारखंड के विकास संभव नही है।