Dhanbad News : छात्राओं ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका…
1 min read
Dhanbad News : छात्राओं ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका…
NEWSTODAYJ धनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्राओं ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंका। जिसमें कॉलेज प्राचार्य पर भ्रष्टाचार, हिटलर शाही और दमनकारी नीति का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने काफी आक्रोशित लहजे में कड़ी कार्रवाई की मांग विश्वविद्यालय प्रबंधन से की। मौके पर उपस्थित छात्राओं ने बताया कि एसएसएलएनटी कॉलेज की प्राचार्य इन दिनों छात्राओं के साथ अमानवीय रुख अख्तियार करते हुए कई छात्राओं को प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है।
यहाँ देखे वीडियो।
जबकि प्राचार्य पर पूर्व में सिंदरी कॉलेज में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। ऐसे में प्राचार्य कॉलेज की छात्राओं को प्रताड़ित करना बंद करें और नीति तथा नियम का अनुसरण करें। अगर समय रहते प्राचार्य छात्राओं के प्रति अपना व्यवहार नहीं सुधार करती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।