Dhanbad News : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाई गई…
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
Dhanbad News : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाई गई…
NEWSTODAYJ धनबाद : राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 136 वीं जयंती गुरुवार को शहर के एलसी रोड स्थित राजेन्द्र पार्क में मनाई। जिसमे जिले के गणमान्य लोगों ने राजेन्द्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और बहुमुखी प्रतिभा को याद किया। जहां पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, डीडीसी एसडीएम सुरेंद्र कुमार तथा 99 CMD श्याम पाण्डेय समेत कई अधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है।