Dhanbad News : किसान संगठनों द्वारा आहूत चक्का जाम में JMM की ओर से समर्थन जाम कर हुई प्रदर्शन…
1 min read
Dhanbad News : किसान संगठनों द्वारा आहूत चक्का जाम में JMM की ओर से समर्थन जाम कर हुई प्रदर्शन…
NEWSTODAYJ : धनबाद।झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा किसान संगठनों द्वारा आहूत चक्का जाम में झामुमो की ओर से समर्थन देकर पार्टी के झंडा, बैनर, हल, गैंता के साथ जिला परिषद मैदान से जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री रमेश टुडू जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि क़ानून इतना ज्यादा किसानों के लिए शोषण भरा है कि देश की जनता के साथ साथ विदेश से भी लोग इस कृषि क़ानून को लेकर किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : चप्पल , जूता से पिटाई कर सांसद P.N.Singh का पुतला फूंका , क्या है मामला…
आज़ाद भारत के बाद यह पहला तालिबानी सरकार है जो किसानों के लिए काला क़ानून बना कर अपने कॉपरेट मित्रो को फ़ायदा पहुँचाने में मदद कर रहा है और जब किसान इसका विरोध कर रहे है तो केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी कहा जा रहा और तो और अन्नदाताओ रोकने के लिए रास्ते पर 30 फुट गड्डा खोद कर, 12 इंच के नुकिले किले, कटीले तार, बैरियर के साथ साथ कड़ाके के ठंड में पानी की बौछार एवं आंसू गैस के गोले बरसा कर रोकने का काम कर रही है। केंद्र सरकार के इतने हथकंडे अपनाने पर भी किसानों के हौसले बुलंद है और आज लगभग 80 दिन होने पर भी किसान अपने मांगो को लेकर कई बॉडर पर खड़े है। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी किसानों के साथ हैं और उनके हक की लड़ाई में कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला सचिव पवन महतो, जग्गू महतो, युध्देशर सिंह, नीलम मिश्रा, अरुनव सरकार, अपूर्व सरकार, रतिलाल टुडू, देबू महतो, भोलानाथ मंडल, कल्याण भट्टाचार्य, सुमन चक्रवर्ती, हराधन रजवार, मंटू चौहान, अख़्तर हुसैन अंसारी, प्रेमा पांडेय, मनोज रवानी, समीर रवानी, गौरव सिंह, अमित कुमार महतो, सुदीप दत्ता, तरुण कुमार मुर्मू, अजीमुद्दीन अंसारी, चांद परवेज, राजू प्रामाणिक, रामजीत टुडू, शरीफ साह, टिंकू सरकार, प्रवीण लाला, बद्री विशाल हज़ारी, सावन चौहान, लखनलाल टुडू, रॉकी चोरोसिया, फ़िरोज अंसारी, सुजीत सिंह, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।