Dhanbad News : पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलने वाली महिला अमृता देवी की बलिदान दिवस पर वृक्ष लगा कर इसे पर्यावरण दिवस मनाया गया…
1 min read
Dhanbad News : पर्यावरण संरक्षण मुहिम चलने वाली महिला अमृता देवी की बलिदान दिवस पर वृक्ष लगा कर इसे पर्यावरण दिवस मनाया गया…
- पर्यावरण के खिलाफ संघर्ष में अपने प्राणों को आहुति देने वाली वीरांगना अमृता देवी के पर्यावरण प्रेम,उनके अद्भ्य साहस और पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके संघर्षों में उनके द्वारा दिए।
- आंदोलन के दौरान जोधपुर से 25 किलोमीटर दूर खेजड़ली ग्राम की वीरांगना अमृता देवी ने अपनी प्राणों की आहुति देकर पर्यावरण संरक्षण मुहिम का सूत्रपात किया था।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के पुटकी बलिहारी क्षेत्रीय कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) ने अमृता देवी के बलिदान दिवस पर वृक्ष लगा कर इसे पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद ने अपने संबोधन में पर्यावरण के खिलाफ संघर्ष में अपने प्राणों को आहुति देने वाली वीरांगना अमृता देवी के पर्यावरण प्रेम,उनके अद्भ्य साहस और पर्यावरण
यह भी पढ़े…Containment Zone : धनबाद में 10 सहित 20 कंटेनमेंट जोन का निर्माण, लगाया गया कर्फ्यू…
संरक्षण के लिए उनके संघर्षों में उनके द्वारा दिए गए प्राणों की आहुति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जोधपुर (मारवाड़) राज परिवार द्वारा मरु प्रक्षेत्र के बहुपयोगी खेजड़ी वृक्षों की कटाई का विरोध आंदोलन के दौरान जोधपुर से 25 किलोमीटर दूर खेजड़ली ग्राम की वीरांगना अमृता देवी ने अपनी प्राणों की आहुति देकर पर्यावरण संरक्षण मुहिम का सूत्रपात किया था।
उन्होंने कहा कि ऐसी वीरांगना पर्यावरण प्रेमी के इस बलिदान को भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती रही है। उन्होंने इस पुनीत दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस दौरान वृक्ष लगा कर अमृता देवी का शत-शत नमन किया गया।मौके पर भामसं के जिला अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान, देवानंद पासवान, शिवशंकर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, जयनाथ रवानी, भानुप्रताप महतो, वीरेंद्र कुमार, जगमोहन रजक, बुद्धेश्वर टुडू, राजकुमार दास, मनोज कुमार आदि